गर्लफ्रेंड नहीं, गौमाता के लिए लाया गंगाजल’, कांवड़िए ने बीच रास्ते ही रोकी 121 लीटर की कांवड़ यात्रा

दिल्ली के नरेला निवासी कांवड़िए राहुल ने हरिद्वार से 121 लीटर गंगाजल लेकर बागपत तक की यात्रा पूरी की थी. लेकिन सोशल मीडिया पर उसे गर्लफ्रेंड से जोड़कर ट्रोल किया गया. राहुल का कहना है कि वह गौमाता के लिए कांवड़ लाया था, ट्रोलिंग से आहत होकर उसने अपनी यात्रा बीच में ही रोक दी और वीडियो हटवाने की मांग की है.

बागपत से एक भावनात्मक मामला सामने आया है, जहां दिल्ली नरेला निवासी एक कांवड़िए राहुल कुमार ने सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद अपनी 35 दिन की कठिन यात्रा बीच में ही रोक दी. राहुल हरिद्वार से 121 लीटर गंगाजल सिर पर उठाकर लाया था, जिसका उद्देश्य गौमाता के लिए था.

राहुल का कहना है कि उसने यह जल गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की भावना से लाया था. लेकिन एक अखबार में खबर छपी कि वह यह कांवड़ अपनी गर्लफ्रेंड को आईपीएस बनाने के लिए ला रहा है. इस खबर को लेकर सोशल मीडिया पर राहुल का मजाक उड़ाया गया.

Post Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *